Spread the love

50 साल से पढ़ाने के अनुभव से आज dd sir आपलोगों को बताएंगे कि गणित में कमजोर होते हुए भी, स्टेप बाई स्टेप क्या करेंगे कि 10th की बोर्ड Exam सहजता से पास कर जाएंगे।

गणित के कमजोरी से हर कोई निजात पा सकता है

सबसे पहले जान लें की दुनिया में ऐसी कोई कमजोरी नहीं है या बनी ही नहीं है जिस पर विजय नहीं हासिल किया जा सके| दसवीं क्लास में गणित में बेहतर रिजल्ट करने के लिए सबसे पहले नवमी क्लास के गणित चैप्टर पर पहले आपको अगले 10 दिन के लिए ध्यान केंद्रित करना होगा और आपको पता लगाना होगा कि उन चैप्टर में आपकी कमजोरी किन-किन चैप्टर में ज्यादा है| अगर आप बोलेंगे कि आपको कुछ भी नहीं आता तो फिर समस्या का समाधान दूसरे तरह से करना होगा| लेकिन एक बात जान ले कि हर हाल में समस्या का समाधान है| और आप उस समाधान को बेहतर रूप से कर सकते हैं|

9th Class में जो आपको सीखना था

पहले आप नौवीं क्लास के चैप्टर्स पर एक नजर डालें फिर मैं बताता हूं कि आपको करना क्या है|

  • अध्याय 1 संख्या प्रणाली
  • अध्याय 2 बहुपद
  • अध्याय 3 निर्देशांक ज्यामिति
  • अध्याय 4 दो चर में रैखिक समीकरण
  • अध्याय 5 यूक्लिड ज्यामिति का परिचय
  • अध्याय 6 रेखाएँ और कोण
  • अध्याय 7 त्रिभुज
  • अध्याय 8 चतुर्भुज
  • अध्याय 9 समांतरऔर त्रिभुज के क्षेत्र
  • अध्याय 10 वृत
  • अध्याय 11 रचनाएं
  • अध्याय 12 हीरोन का सूत्र
  • अध्याय 13 सतही क्षेत्रफल और आयतन
  • अध्याय 14 सांख्यिकी
  • अध्याय 15 प्रायिकता

बोर्ड परीक्षा में किस यूनिट से कितने मार्क्स का सवाल पूछे जाएंगे?

आपको अवश्य पता होगा कि 2022-23 के दसवीं के बोर्ड के एग्जाम में किस यूनिट से कितने मार्क्स के सवाल पूछे जाएंगे जिसका ब्योरा मैंने आप लोगों के लिए नीचे दिया है जिससे कि एक सुनिश्चित स्ट्रेटजी बनाते हुए आप आसानी से दसवीं के बोर्ड एग्जाम को सफलतापूर्वक अच्छे मार्क्स लाकर पास होने में सक्षम हो जाएं।

Unit

Marks

I. NUMBER SYSTEMS संख्या प्रणाली

06

II. ALGEBRA बीजगणित

20

III. COORDINATE GEOMETRY निर्देशांक ज्यामिति

06

IV. GEOMETRY ज्यामिति

15

V. TRIGONOMETRY त्रिकोणमिति

12

VI. MENSURATION क्षेत्रमिति

10

VII. STATISTICS & PROBABILITY सांख्यिकी और प्रायिकता

11

Total

80

Class 10 Maths Deleted Syllabus for Board Exam 2022-23

ध्यान रहे कि निम्नलिखित Topics 2022-23 के दसवीँ परीक्षा मे नहीं सम्मिलित किया गया है।

चैप्टरहटाए गए Topics

Real Number

वास्तविक संख्याएं

Euclid’s division lemma, Decimal representation of rational numbers as terminating or non-terminating recurring decimals.

Polynomials

बहुपद

Statements and simple problems on the division algorithm for polynomials with real coefficients.

Pair of Linear Equation in Two Variables

दो चर समीकरण

Simple problems on equations are reducible to linear equations.

Coordinate Geometry

निर्देशांक ज्यामिति

Area of Triangle

गणित में कमजोर शुरुआत कहाँ से करेंगे ?

मेरे अनुभव के अनुसार, कमजोर छात्रों को दसवीं की तैयारी त्रिकोणमिति से शुरू करना चाहिए। चौकने की जरूरत नहीं है ,नाही घबराने की आवश्यकता है ।पहले जान लें कि मैं त्रिकोणमिति से शुरुआत करने के पीछे क्या कारण है — और यह सुझाव मैं पहली बार किसी को नहीं दे रहा हूं बल्कि व्यक्तिगत जीवन में मैंने सैकड़ों कमजोर छात्र पर इसे आजमाया है और इसके सफलता को देखा है।

1) त्रिकोणमिति चैप्टर की शुरुआत दसवीं क्लास से ही होता है अर्थात जब आप इसकी तैयारी कर रहे होंगे तो आपके लिए यह टॉपिक जितना नया होगा एक तेज तरार छात्र के लिए भी उतना ही नया होगा जिससे मानसिक बल मिलता है और कमजोरी का एहसास कम होता है।

2) त्रिकोणमिति से इस बार 12 मार्क्स के सवाल पूछे जाएंगे और आपको 80 मार्क्स में से 34% मार्क्स लाने के लिए 28 मार्क्स लाने होंगे जिसमें त्रिकोणमिति एक अहम रोल प्ले करेगा।

3) त्रिकोणमिति और क्षेत्रमिति एवं ज्यामिति में त्रिभुज के कंसेप्ट में काफी ज्यादा समानता है जिसके कारण अगले 45 दिन के अंदर आप ज्यामिति त्रिकोणमिति और क्षेत्रमिति को बड़े आसानी के साथ समझ सकते हैं और बोर्ड के परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए ज्यादा से ज्यादा मार्क्स बटोर सकते हैं

4) त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति एवं ज्यामिति में अंकगणितीय कैलकुलेशन कम होता है, इसके कारण आपकी पिछली कमजोरी कम से कम त्रिकोणमिति में बहुत ज्यादा प्रॉब्लम नहीं खड़ा करता है।

त्रिकोणमिति शुरुआत करने में डिफिकल्ट लेवल क्या होगा?

चूंकि त्रिकोणमिति की पढ़ाई आप एकदम शुरुआत से करेंगे तो इस कारण डिफिकल्ट लेवल एक कमजोर छात्र और एक तेज तरार छात्र में ज्यादा तो नहीं होता है मगर चूंकि कमजोर छात्र खुद को हर हालत में कमजोर मानता है इस मानसिकता के कारण त्रिकोणमिति को समझने के लिए असुविधा अवश्य होता है। मगर जब छात्र इस तथ्य को जान लेता है की त्रिकोणमिति की पढ़ाई में उसमें और तेज तरार छात्र में कोई अंतर इस कारण नहीं है कि दोनों की शुरुआत प्रारंभिक बिंदु से होता है और जब कमजोर छात्र इस तथ्य को विश्वास के साथ स्वीकार कर लेता है तो जान लें त्रिकोणमिति की शुरुआत में किस कमजोर छात्र को कोई खास दिक्कत नहीं होता है।।इस कारण आपको खुद पर विश्वास रखना होगा और जब आप खुद पर विश्वास करेंगे तो देखेंगे कि त्रिकोणमिति अत्यंत आसानी के साथ सीखा जा सकता है। इस तरह आपको भरपूर मनोबल मिलेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा और गणित के कमजोरी से निजात पाने के लिए इससे ज्यादा अहम कुछ भी नहीं है।

गणित में कमजोर के लिए विशेष वीडियो

अगर आप कमजोर हैं तो इसका अर्थ यह भी है कि ज्यादा देर तक आप खुद को फोकस नहीं रख पाते हैं और इसके लिए आपको जरूरत है 5 से 10 मिनट की वीडियो जिससे आप फटाफट मूल विषय वस्तु को समझ सके और फोकस रह सके। मेरी इच्छा है कि आप लोगों के लिए इस तरह की वीडियो बनाउँ जिससे कि त्रिकोणमिति का बेसिक केवल आधे घंटे में सीख जाएं और 1 दिन के प्रैक्टिस से आप अपने क्लास में बेहतर प्रदर्शन कर सके। अगर आप लोगों को ऐसे वीडियो की जरूरत महसूस होती है तो कमेंट करके मुझे अवश्य बताएंगे और मैं कोशिश करूंगा कि जल्द से जल्द आप लोग बेहतर तरीके से त्रिकोणमिति सीख सकें इसके लिए मैं वीडियो बनाउँ।

गणित के कमजोरी को दूर करने के लिए बेसिक कितना महत्वपूर्ण

कमजोर छात्र के कमजोरी का एक विशेष कारण त्रुटिपूर्ण बेसिक या बेसिक का ज्ञान कम होना होता है। कोई भी कमजोर छात्र अगर खुद वीडियो के सहारे प्रैक्टिस करें और बेसिक पर आधारित आसान सवालों का हल खुद करने का प्रयास करें तो मैं अपने खुद के अनुभव से कह सकता हूं कि निम्नलिखित दिनों में उन छात्रों के बेसिक से जुड़े गणितीय समस्याओं का संपूर्ण रुप से हल हो जाता है।

शायद आप लोगों को बेसिक सीखने के लिए मैंने जो समय सीमा निर्धारित किया है आप लोग शायद इत्तेफाक नहीं रखते होंगे लेकिन मैं अपने दीर्घ अनुभव के आधार पर यह कह सकता हूं कि अगर आप लोग प्रतिदिन केवल 4 घंटे संपूर्ण रुप से बेसिक सिखने और प्रैक्टिस करने के लिए सही रूप से मनोनिवेश करेंगे तो अति आसानी से आप लोग बेसिक से जुड़े समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

Please Login to Comment.