Railway Group d 23 sept 2018 Shift-3 Part-2

Spread the love

Group D Exam 23 september 2018 Shift-3 Question 26 to 50

26) चार रक्त समूह: A, B. AB और O होते हैं। जो जीन इन रक्त समूहों की आनुवंशिकता को नियंत्रित करते हैं उन्हें IA. IB और । कहा जाता है। निम्न में से किस जीन संयोजन से रक्त समूह ‘A’ निर्मित होगा?
(1) IAIA या ii (2) IAIB
(3) IAIA या IAi (4) IAIB या IAi

Click for Answer

IAIA या IAI के जीन संयोजन से रक्त समूह ‘A’ निर्मित होता है।

उत्तर (3)

27) उस विकल्प का चयन करें, जो तीसरे शब्द से ठीक उसी तरह संबंधित हैं जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
गर्म : ठंडा :: बोलना : ?
(1) शांत (2) चलना(3) शांतचित्त (4) मौन

Click for Answer

जिस प्रकार गर्म तथा ठंडा एक दूसरे के विपरीत शब्दों के युग्म हैं। उसी प्रकार, बोलना तथा मौन रहना एक दूसरे के विपरीत शब्दों के युग्म हैं।
उत्तर (4)

28) दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चुनें कि कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं।
कथनः • सभी तरल पदार्थ द्रव हैं। • सभी द्रव गाढ़े होते हैं।
निष्कर्षः (i) सभी गाढ़े द्रव होते हैं। (ii) सभी द्रव गाड़े होते हैं।
(1) सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
(2) केवल निष्कर्ष (i) अनुसरण करता
(3) केवल निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता
(4) कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता

Click for Answer

उत्तर (3)

29) Ce-58 तत्त्वों के ………. ब्लॉक का सदस्य है।
(1) s (2) f (3) P (4) d

Click for Answer

Ce-58 तत्वों के f ब्लॉक का सदस्य हैं। इसका परमाणु क्रमांक 58 तथा ce प्रतीक है। वे तत्त्व जिनमें आखिरी इलेक्ट्रॉन f कक्षा में जाता है उन्हें f ब्लॉक के तत्त्व कहते हैं।

उत्तर (2)
Link for periodic Table

30) अगस्त 2018 तक, इनमें से कौन सी राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी है।
(1) कांग्रेस (2) सीपीएम (3) समाजवादी पार्टी (4) भाजपा

Click for Answer

अगस्त 2018 तक भाजपा राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी थी। वर्तमान समय में वहाँ कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी है तथा यहाँ के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है।

उत्तर (4)

31) यदि (x-2).x3-4x2 + ax + b एवं x3– ax2 + bx+8 का सामान्य गुणनखंड है, तो क्रमश: a और b का मान ज्ञात करें:
(1) 3 और 5 (2) 0 और 4 (3) 2 और -4 (4) 4 और 0

Click for Answer

चूंकि x3-4x2 + ax + b का एक गुनणखंड (x-2) तो हम मानेंगे (x-2)=0 या x = 2 और x के जगह 2 मान रखकर उपरोक्त समीकरण का मान निम्न प्रकार से निकालेंगे
23-4x 22 + ax2 + b
=8 – 16 + 2a + b
= -8 + 2a + b——(1)
अब x = 2 मान को दिए गए दूसरे समीकरण x3– ax2 + bx+8 में रखेंगे
अर्थात 23– ax22 + bx2+8
8 – 4a + 2b +8
=16 – 4a + 2b——(2)
चूंकि इस अवस्था मे दोनों समीकरण बराबर होंगे
-8 + 2a + b = 16 – 4a + 2b
6a- b = 24
अब विकल्प से a =4 और b = 0 रखने से प्राप्त मान 6X4-0 =24 होता है इसकारण विकल्प (4) सही है।
उत्तर (4)

32) विंबलडन 2018 में महिला एकल स्पर्धा की विजेता कौन थी?
(1) वीनस विलियम्स (2) एंजेलिक केर्बर
(3) सिमोना हालेप (4) सेरेना विलियम्स

Click for Answer

जर्मनी की खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर ने वर्ष 2018 के बिम्बलडन ग्रैंड स्लैम महिला एकल वर्ग के फाइनल में सात बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स को हराकर खिताब जीती

उत्तर (2 )

आस्ट्रेलियन ओपन,फ्रेंच ओपन,विम्बलडन ओपन औरयु.एस. ओपन को सम्मिलित रूप सेग्रैंड स्लैम कहा जाता है । इनकी शुरुआत निम्न प्रकार हुई थी –

आस्ट्रेलियन ओपन की शुरूआत 1905 में हुई

फ्रेंच ओपन की शुरूआत 1891 में हुई।

यु.एस. ओपन की शुरूआत 1881 ।

विम्बलडन ओपन की शुरूआत 1877 में हुई।

ग्रैंड स्लेम का क्रम

आस्ट्रेलियन ओपन – जनवरी- फरवरी ( मेलबर्न में)

फ्रेंच ओपन- मई जून ( पेरिस )

विम्बलडन ओपन – जुलाई- अगस्त (लंदन )

यु.एस. ओपन – अगस्त- सितंबर ( न्यूयार्क)

ग्रैंड स्लैम और उनसे संबन्धित कोर्ट का नाम

आस्ट्रेलियन ओपन .- हार्ड कोर्ट

फ्रेंच ओपन – क्ले कोर्ट

विम्बलडन ओपन ग्रास कोर्ट

यु.एस. ओपन .- हार्ड कोर्ट

ग्रैंड स्लैम 2020 विजेता Grand slam 2020 winner

आस्ट्रेलियन ओपन .- नोवाक जोकोविच- सोफिया केनिन

फ्रेंच ओपन – राफेल नडाल – इगा स्वियातेक

विम्बलडन ओपन -रद्द ( इसके पहले द्वितीय विश्वयुद्ध के समय रद्द किया गया थ)

यु.एस. ओपन .- डोमनिक थिएम – नाओमी ओसाका

ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2020

20 जनवरी से 2 फरवरी, 2020 के मध्य वर्ष की पहली टेनिस ग्रैंड स्लेम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता के परिणाम

पुरुष एकल

  • विजेता-नोवाक जोकोविक (सर्बिया)
  • उपविजेता-डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया)

महिला एकल

  • विजेता-सोफिया केनिन (अमेरिका)
  • उपविजेता-गरबाइन मुगुरुजा (स्पेन)

पुरुष युगल

  • विजेता-राजीव राम (अमेरिका) और जोए सेलिसबरी (ब्रिटेन)
  • उपविजेता-मैक्स पुर्सेल और ल्यूक सेविले (दोनों ऑस्ट्रेलिया)

महिला युगल

  • विजेता-टिमिया बाबोस (हंगरी) और क्रिस्टीना म्लाडेनोविक (फ्रांस)
  • उपविजेता-हेसिह सु-वेई (चीनी ताइपे) और बारबोरा स्ट्राइकोवा (चेक गणराज्य)

मिश्रित युगल

  • विजेता-बारबोरा क्रेजिकोवा (चेक गणराज्य) और निकोला मेकटिक (क्रोएशिया)
  • उपविजेता-बेथानी माटेक-सैंड्स (अमेरिका) और जेमी मुरे (यूनाइटेड किंगडम)
  • जोकोविक ने रिकॉर्ड 8वीं बार इस ग्रैंड स्लेम का खिताब जीता है।
  • इस ग्रैंड स्लेम का खिताब किसी पुरुष खिलाड़ी ने 6 से अधिक बार नहीं जीता है।
  • जोकोविक द्वारा कैरियर में विजित यह 17वां ग्रैंड स्लेम खिताब है।
  • वह ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।
  • रोजर फेडरर ने अपने कैरियर में अभी तक 20 ग्रैंड स्लेम और राफेल नडाल ने 19 ग्रैंड स्लेम खिताब जीते हैं।
  • सोफिया केनिन इस ग्रैंडस्लेम के महिला एकल वर्ग का खिताब जीतने वाली विश्व की दूसरी सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी (उम्र 21 वर्ष) हैं।
  • सबसे कम उम्र (20 वर्ष) में रूस की मारिया शारापोवा ने वर्ष 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।
  • यह केनिन द्वारा विजित पहला ग्रैंड स्लेम खिताब है।

फ्रेंच ओपन, 2020 (रोलैंड गैरोस)

फ्रेंच ओपन हर साल मई जून में होता है लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण सबसे अंत में 21 सितंबर से 11 अक्टूबर को को संपन्न हुआ।

21 सितंबर से 11 अक्टूबर, 2020 के मध्य टेनिस प्रतियोगिता फ्रेंच ओपन, 2020 (रोलैंड गैरोस) पेरिस, फ्रांस में संपन्न हुई।

लॉन टेनिस की इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के परिणाम

पुरुष एकल

  • विजेता-राफेल नडाल (स्पेन)
  • उपविजेता-नोवाक जोकोविक (सर्बिया)

महिला एकल

  • विजेता-इगा स्वियाटेक (पोलैंड)
  • उपविजेता-सोफिया केनिन (अमेरिका)

पुरुष युगल

  • विजेता-केविन क्राविट्ज और एंड्रियास मीस (दोनों जर्मनी)
  • उपविजेता-मेट पाविक (क्रोएशिया) और ब्रूनो सोआरेस (ब्राजील)

महिला युगल

  • विजेता-टिमिया बाबोस (हंगरी) और क्रिस्टिना म्लाडेनोविक (फ्रांस)
  • उपविजेता-एलेक्सा गुआरची (चिली) और डेसिरे क्रॉक्जिक (अमेरिका)

  • इस बार फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल स्पर्धा का आयेाजन नहीं किया गया।
  • राफेल नडाल द्वारा विजित यह 13वां फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब है।
  • साथ ही यह राफेल नडाल द्वारा कॅरियर में विजित 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
  • इस प्रतियोगिता को जीतकर नडाल ने रोजर फेडरर के 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
  • इगा स्वियाटेक एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पोलैंड की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।
  • महिला एकल में पोलैंड की इगा (19 वर्ष) वर्ष 1992 के बाद इस चैंपियनशिप के इतिहास में खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
  • वर्ष 1992 में मोनिका सेलेस ने 18 वर्ष की उम्र में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

यूएस ओपन, 2020

सत्र, 2020 की अंतिम ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता यूएस ओपन 31 अगस्त से 13 सितंबर, 2020 के मध्य न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका में संपन्न हुई।

परिणाम

पुरुष एकल

  • विजेता-डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया)
  • उपविजेता-अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)

महिला एकल

  • विजेता-नाओमी ओसाका (जापान)
  • उपविजेता-विक्टोरिया अजारेंका (बेलारुस)

पुरुष युगल

  • विजेता-मैट पाविक (क्रोएशिया) और ब्रूनो सोआरेस (ब्राजील)
  • उपविजेता-वेस्ले कूलहॉफ (नीदरलैंड्स) और निकोल मेक्टिक (क्रोएशिया)

33) किस मेला को यूनेस्को के अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में सम्मिलित किया गया
[1) गंगासागर मेला (2) कुंभ मेला
(3) जगन्नाथ रथ यात्रा मेला (4) पुष्कर मेला

Click for Answer

यूनेस्को ने भारत के कुंभ मेले को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के तौर पर मान्यता दी है। कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला माना जाता

उत्तर (2 )

34) 3481 का वर्गमूल है:
(1) 67 (2) 57 (3) 63 (4) 59

Click for Answer

उत्तर (4)

लम्बी भाग विधि से वर्गमूल निकालना

35)


(1) 10 (2) 6 (3) -8 (4) 7

Click for Answer

उत्तर (4 )

36) एक वस्तु पानी में इस प्रकार तैरती है कि उसका एक तिहाई हिस्सा पानी के नीचे है। वस्तु का घनत्व पानी के घनत्व से n गुना है, तो n का मान कितना है?
(1) 1/3 (2) 1/2 (3) 1/4 (4) 1/6

Click for Answer

वस्तु का घनत्व पानी के घनत्व काn गुना है। वस्तु पानी में 1/3 भाग डुबी है।
वस्तु का घनत्व (n) =1/3
उत्तर (1 )

37) जब कॉपर ऑक्साइड को हाइड्रोजन के साथ गर्म किया जाता है, तो ताँबा धातु और जल का निर्माण होता है। इस क्रिया से हाइड्रोजन के साथ क्या होता है?
(1) विघटन
(2) ऑक्सीकरण और अपचयन दोनों
(3) ऑक्सीकरण
(4) अपचयन

Click for Answer

जब कॉपर ऑक्साइड को हाइड्रोजन के साथ गर्म किया जाता है, तो ताँबा धातु और जल का निर्माण होता है। इस क्रिया में हाइड्रोजन के साथ ऑक्सीकरण होता
उत्तर (3)

38) नीचे दिए गए कथन का उसके बाद दी गई अवधारणाओं I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको कथन और उसके बाद दी गई अवधारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन सी अवधारणाएँ अंतर्निहित है
कथनः एक मनोवैज्ञानिक अपने ग्राहक को बताता है, कि मोबाइल की लत एक मनोवैज्ञानिक रोग है।”

अवधारणाएँ:
(i) मनोवैज्ञानिक मानसिक रोगों का इलाज करता है।
(ii) किसी भी रोग के लिए सर्जरी सबसे अच्छा विकल्प है।
(1) केवल अवधारणा I अंतर्निहित है।
(2) केवल अवधारणा II अंतर्निहित है।
(3) न तो अवधारणा [ और न ही__अवधारणा II अंतर्निहित है।
(4) अवधारणाएँ I और II दोनों ही अंतर्निहित हैं।

Click for Answer

दिए गए कथन में केवल अवधारणा (i) अंतर्निहित है।

उत्तर (1)

39) यदि PINE को SLgH लिखा जाता है तो ‘ATE’ को आप किस प्रकार लिखेंगे?
(1) EUG (2) EWI (3) DWH (4) WEI

Click for Answer

उत्तर (3)

40) एक गाँव की आबादी में 15% महिलाएँ हैं और पुरुष 272 हैं। उस गाँव की कुल आबादी कितनी है?
(1) 380 (2) 420 (3) 400 (4) 320

Click for Answer

उत्तर (4)

41) इनमें से कौन-सा प्राचीन साहित्य है जो भारतीय संगीत और नृत्य के बारे में बताता है?
(1) महाभारत (2) रामायण (3) नाट्यशास्त्र (4) भगवत गीता

Click for Answer

नाट्यशास्त्र सबसे प्राचीन साहित्य है जो भारतीय संगीत और नृत्य के बारे में बताता है। इसके रचयिता भरतमुनि हैं। इस साहित्य में 36 अध्याय हैं
उत्तर (3)

42)शृंखला में अगली संख्या ज्ञात कीजिए: 13, 18, 28, 43, 63, ?
(1) 90 (2)89 (3) 88 (4) 85

Click for Answer

सम्बंध है
____+5 +10 +15 +20 +25.
संख्या होगा 88
उत्तर (3)