Average(औसत)Complete Course Day-1

Spread the love

चार मित्रों की उम्र क्रमशः 16 वर्ष, 18 वर्ष, 20 वर्ष और 22 वर्ष है। उनका औसत उम्र ज्ञात कीजिए।
The ages of four friends are 16, 18, 20, and 22. Find their average age.
Image
पाँच संख्याएँ 11, 13, 15, 17 और 20 दी गई हैं। उनका औसत ज्ञात कीजिए।
Five numbers are given: 11, 13, 15, 17 and 20. Find their average.
Image 1
यदि पाँच संख्याओं का औसत 18 है, तो उनका कुल योग क्या होगा?
If the average of five numbers is 18, then what will be their total sum?

राशियों का योग(Sum of Numbers)=औसत Average Xराशियों की संख्या(How many Numbers)
योगफल (Sum)=? औसत Average =18 कितने संख्याएँ (How many numbers)=5
योगफल (Sum)=18X5=90

किसी समूह का औसत 25 है और सभी संख्याओं का योग 200 है। संख्या कुल कितने थे?
The average of a group is 25 and the sum of all the numbers is 200. Find the total term of numbers.
Image 2
पाँच छात्रों का औसत अंक 48 है। यदि पहले चार छात्रों के अंक 50, 45, 40 और 55 हैं, तो पाँचवें छात्र के अंक ज्ञात करें।
The average marks of five students is 48. If the marks of the first four students are 50, 45, 40 and 55, find the marks of the fifth student.
Image 3

Homework

H-1/1:पाँच विद्यार्थियों की ऊँचाई क्रमशः 140, 145, 150, 155 और 160 सेमी है। औसत ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
The heights of five students are 140, 145, 150, 155, and 160 cm respectively. Find the average height.

औसत = (सभी ऊँचाइयों का योग) ÷ (विद्यार्थियों की संख्या)

= (140 + 145 + 150 + 155 + 160) ÷ 5
= 750 ÷ 5
= 150

H-1/2:-पाँच दुकानों की एक दिन की बिक्री ₹25, ₹30, ₹35, ₹40 और ₹47 रही। औसत बिक्री ज्ञात कीजिए।
Five shops had sales of ₹25, ₹30, ₹35, ₹40, and ₹47 for one day. Find the average sales.

औसत = (सभी बिक्री का योग) ÷ (दुकानों की संख्या)

= (25 + 30 + 35 + 40 + 47) ÷ 5
= 177 ÷ 5 = 175/5 + 2/5 = 35 + 0.4
= 35.4.

H-1/3:- पाँच विद्यार्थियों का औसत वजन 50 किलोग्राम है। तो उनका कुल वजन क्या होगा?
The average weight of five students is 50 kilograms. What will be their total weight?

कुल वजन = औसत × विद्यार्थियों की संख्या
= 50 × 5
= 250 किलोग्राम

H-1/4:-किसी वर्ग के विद्यार्थियों की औसत आयु 15 वर्ष है और उनकी कुल आयु 180 वर्ष है।विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात करें।
The average age of students in a class is 15 years and their total age is 180 years. Find the number of students.

औसत = कुल आयु ÷ विद्यार्थियों की संख्या

इसलिए,
विद्यार्थियों की संख्या = कुल आयु ÷ औसत
= 180 ÷ 15
= 12

H-1/5:- छह खिलाड़ियों का औसत स्कोर 42 रन है।यदि पाँच खिलाड़ियों के स्कोर क्रमशः 35, 40, 45, 50 और 30 हैं,तो छठे खिलाड़ी का स्कोर ज्ञात करें।
The average score of six players is 42 runs. If the scores of five players are 35, 40, 45, 50 and 30 respectively, then find the score of the sixth player.

कुल स्कोर = औसत × खिलाड़ियों की संख्या
= 42 × 6 = 252

पहले पाँच खिलाड़ियों का कुल स्कोर = 35 + 40 + 45 + 50 + 30 = 200

छठे खिलाड़ी का स्कोर = 252 − 200 = 52