Preparation RRB-JE-2019 stage-1

Spread the love

Complete Scientific Preparation

किसी भी एग्जाम को क्रेक करने के लिए यह अत्यंत जरूरी है कि आप पहले परीक्षा के संभावित सिलेबस को सप्ताहिक प्लान में परिवर्तित करें और प्रत्येक सप्ताह में जितनी तैयारी होनी चाहिए उतनी अगर करते हैं तो आपको निराश नहीं होना पड़ता है| याद रखेंगे संगठित कोशिशें इस तरह के परीक्षाओं में सफलता को सुनिश्चित करता है|

गणित(Mathematics) की तैयारी

आरआरबी जे ई- 2019 के सिलेबस के अनुसार( जो आप को दिया गया है- नोटिफिकेशन देखें) आपको मैथ में स्टेज वन परीक्षा में 30 मार्क्स में कम से कम 40% अर्थात 12 मार्क्स लाने होंगे| नोटिफिकेशन के अनुसार 22 चैप्टर की बात की गई है जबकि वास्तव में आपको 32 चैप्टर लेकर चलना होगा क्योंकि नोटिफिकेशन में क्षेत्रमिति को 1 चैप्टर करके दिखाया गया है जबकि क्षेत्रमिति के अंदर कम से कम 4 चैप्टर होते हैं---- उसी तरह त्रिकोणमिति अलजेब्रा| दूसरे शब्दों में अगर हम यह सोचे कि हमें गणित की तैयारी के लिए कम से कम कितने तरह के सवालों को हल करना सीखना होगा तो मेरी पर्सनल दृष्टिकोण यह है कि कम से कम 960 तरह के सवालों से हमें भली-भांति परिचित होना होगा|

आज जनवरी महीने का 12 तारीख अर्थात अगर हम गणित के तैयारी के सप्ताहिक प्लान बनाते हैं तो हमारे हाथ में 15 सप्ताह है| अर्थात प्रति सप्ताह गणित के 2 चैप्टर करते हैं या हर दिन केवल 10 गणित के नए सवाल को सकते हैं तो यह मंजिल बड़े आसानी के साथ हम पूरा कर सकते हैं|

रिजनिंग या तर्क शक्ति (General Intelligence and Reasoning)की तैयारी

आरआरबी जे ई के सिलेबस के अनुसार आपको 16 चैप्टर की तैयारी करनी है और इसमें स्टेज वन परीक्षा में 25 मार्क्स है जिसमें 10 मार्क्स कम से कम आपको पाना होगा| 15 सप्ताह में 16 चैप्टर कभी भी आपके लिए असुविधा का कारण नहीं होगा अगर आप सही तरीके से प्रति सप्ताह 1 चैप्टर करके सीखते हैं

जनरल अवेयरनेस(General Awareness) की तैयारी

आरआरबी जे ई - 2019 के सिलेबस के अनुसार आपको stage-1 परीक्षा में अधिकतम मार्क्स 15 होंगे जिसमें आप को हर हाल में 6 मार्क्स लाने होंगे| मेरा व्यक्तिगत सोच यह है कि इस 15 मार्क्स में से 7 या 8 मार्क्स के सवाल करंट अफेयर्स से पूछे जाएंगे और 8 या 7 मार्च के सवाल इतिहास भूगोल और राजनीति शास्त्र से पूछे जाएंगे| इस कारण करंट अफेयर्स एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है और मजे की बात है प्रत्येक दिन केवल 15 मिनट का समय देकर और सप्ताहिक 1 घंटे की मॉक टेस्ट देकर अत्यंत आसानी से आप तैयारी कर सकते हैं| इतिहास की न्यूनतम तैयारी के लिए आपको 3 सप्ताह 1 घंटे करके देना होगा उसी तरह भूगोल के लिए 2 सप्ताह और राजनीति शास्त्र के लिए 2 सप्ताह जरूरत होगा| अर्थात अगर इमानदारी से कोशिश किया जाए तो 7 सप्ताह में जरूरत का मार्क्स जनरल अवेयरनेस से बड़े आसानी से प्राप्त किया जा सकता है|

जनरल साइंस(General Science) की तैयारी

आरआरबी जे ई - 2019 के सिलेबस के अनुसार आपको stage-1 परीक्षा में अधिकतम मार्क्स 30 होंगे और यह एक अत्यंत इंपॉर्टेंट मुद्दा है और जनरल साइंस में आप को कम से कम 12 मार्क्स लाने होंगे| मेरा व्यक्तिगत सोच यह है कि फिजिक्स की तैयारी में एक घंटा करके 5 सप्ताह, केमिस्ट्री के लिए उसी तरह 4 सप्ताह और जीव विज्ञान के लिए 6 सप्ताह इस तरह के एग्जाम के लिए सही तैयारी की विधि होती है|

साप्ताहिक तैयारी

आईए तैयारी शुरु करें