Spread the love

1. निम्नलिखितमेंसेकिसेअंतरिमअमेरिकीक्रिकेटकोचरूपमेंनियुक्तकियागयाहै?

A. सचिन तेन्दुलकर

B. सौरव गांगुली

C. किरण मोरे

D. हरभजन सिंह

2. ईलर्निंगप्लेटफार्मसेसंबंधितनिम्नलिखितकथनोंपरविचारकीजिएः

1. ई-लर्निंग प्‍लेटफार्म को वर्चुअल विश्‍वविद्यालय में अपग्रेड करने के लिए पैनल गठित किया गया है।

2. ई-लर्निंग प्रस्ताव शिक्षा की गुणवत्ता उन्नयन एवं समावेशन कार्यक्रम नामक मंत्रालय की पंचवर्षीय योजना का हिस्सा है।

3. SWAYAM भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है और इसे पहुँच, समानता और गुणवत्‍ता नामक शिक्षा नीति के तीन प्रमुख सिद्धांतो को प्राप्‍त करने हेतु डिजाइन किया गया है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

A. 1 और 2 सही हैं

B. 1 और 3 सही हैं

C. 2 और 3 सही हैं

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

3.निम्नलिखितमेंसेकिसेछत्तीसगढ़औरआंध्रप्रदेशकेराज्यपालकेरूपमेंनियुक्तकियागयाहै?

A. बिस्व भूषण हरिचंदन व देवव्रत आचार्य

B. अनसुइया उइके व बिस्व भूषण हरिचंदन

C. देवव्रत आचार्य व कलराज मिश्र

D. कलराज मिश्र व अनसुइया उइके

4. करतारपुरगुरुद्वारासेसंबंधितनिम्नलिखितकथनोंपरविचारकीजिएः

1. पाकिस्तान ने भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर साहिब के पवित्र गुरुद्वारे में साल भर का वीजा मुक्त प्रवेश देने पर सहमति जतायी है।

2. पूरे वर्ष में, प्रतिदिन 4,000 तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

3. गुरुद्वारा साहिब, पाकिस्तान के नरोवाल जिले के करतारपुर में स्थित है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

A. 1 और 2 सही हैं

B. 1 और 3 सही हैं

C. 2 और 3 सही हैं

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

5. बोटैनिकलसर्वेऑफइंडियाकीहालमेंप्रकाशितआर्किड्सऑफइंडियाःपिक्टोरियलगाइडकेअनुसारभारतमेंआर्किड्सकीकितनीप्रजातियांहैं?

A. 1256

B. 658

C. 1043

D. 123

6. निम्नलिखितकथनोंपरविचारकीजिएः

1. गूगल इंडिया के ‘इंटरनेट साथी’ कार्यक्रम में अब पंजाब और ओडिशा दो अन्‍य राज्‍यों को जोड़ा गया है।

2. ‘इंटरनेट साथी’ कार्यक्रम 2017 में टाटा ट्रस्ट के साथ एक प्रमुख परियोजना के रूप में लॉन्च किया गया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

7. उसखिलाड़ीकानामबताइएजिसेहालहीमेअर्जुनपुरस्कारमिला?

A. रोहन बोपन्ना और मिताली राज

B. मिताली राज और स्मृति मंधाना

C. स्मृति मंधाना और रोहन बोपन्ना

D. मिताली राज और दीपक चहर

8. निम्नलिखितकथनोंपरविचारकीजिएः

1. यूरोपीय आयोग ने पहली महिला अध्‍यक्ष का निर्वाचन किया।

2. फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संसद में वॉन डेर लीन की नियुक्‍ति को 383 मत (आवश्यक 374) द्वारा मंजूरी प्रदान की गई।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 व 2, दोनों

D. दोनों कथन असत्य है।

9. हालहीमेकितनेसालबादगुरुपूर्णिमाकीरातलगासदीकादूसरासबसेलम्बाचंद्रग्रहण?

A. 148 साल बाद

B. 149 साल बाद

C. 147 साल बाद

D. 146साल बाद

10. अंतरराष्ट्रीयन्यायदिवसकबमनायाजाताहै?

A. 17 जुलाई

B. 16 जुलाई

C. 15 जुलाई

D. 14 जुलाई

उत्तर

उत्तरः1)C

व्याख्या

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज किरण मोरे को यूएसए क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है।मोरे श्रीलंका के पूर्व कोच पबुडू दासनायके की जगह लेंगे।यूएसए क्रिकेट ने भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को भी स्पिन गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया है।

उत्तर: 2) D

व्याख्या

विशेषज्ञों के एक पैनल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मुफ्त ई-लर्निंग SWAYAM प्‍लेटफार्म को वर्चुअल विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने की सिफारिश की है।यह प्रस्ताव शिक्षा की गुणवत्ता उन्नयन एवं समावेशन कार्यक्रम नामक मंत्रालय की पंचवर्षीय योजना का हिस्सा है।पैनल ने एक अधिक केंद्रित प्रयास की सुविधा देने हेतु मंत्रालय के अंतर्गत संचालित संगठन के रूप में स्वयं को एक अलग स्वायत्त बोर्ड के रूप में पुनर्गठित करने का प्रस्ताव दिया है।पैनल की सिफारिशें आ गई हैं क्यों कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्वयं के अगले चरण की तैयारी कर रहा है और डिग्री प्रदान करने वाला तंत्र इसकी सामग्री में से एक हो सकता है।

SWAYAM

  • यह भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है और इसे पहुँच, समानता और गुणवत्‍ता नामक शिक्षा नीति के तीन प्रमुख सिद्धांतो को प्राप्‍त करने हेतु डिजाइन किया गया है।
  • इस प्रयास का उद्देश्य सबसे वंचित व्‍यक्तियों सहित सभी के लिए सर्वोत्तम शिक्षण-अधिगम संसाधन लाना है।
  • यह उन छात्रों के लिए डिजिटल विभाजन की कमी को पूरा करने का प्रयास करता है जो डिजिटल क्रांति से अछूते रहे हैं और ज्ञान अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में शामिल होने में सक्षम नहीं हैं।

उत्तरः3)B

व्याख्या

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाजपा के वरिष्‍ठ नेता बिस्वा भूषण हरिचंद्रन को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्‍त किया है।उन्होंने ई.एस.एल. नरसिम्हन की जगह ली, जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे।नरसिम्हन को विभाजन के पहले आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्‍त किया गया था, उन्‍होंने विभाजन के बाद दोनों तेलुगु राज्यों के राज्‍यपाल के रूप में कार्य जारी रखा।इससे पहले, श्री हरिचंद्रन ओडिशा विधानसभा के लिए पांच बार भुवनेश्‍वर और चिलिका से चुने गए थे।उन्होंने वर्ष 2004 में ओडिशा में BJD-BJP सरकार में पूर्व कानून मंत्री के रूप में भी कार्य किया।राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वरिष्‍ठ आदिवासी भाजपा नेता अनुसुइया उइके को छत्‍तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्‍त किया है।अनुसुइया उइके ने आनंदीबेन पटेल की जगह ली, जो मध्य प्रदेश के राज्यपाल के साथा-साथ छत्‍तीसगढ़ का प्रभार भी संभाल रही थीं।एक आधिकारिक विज्ञप्‍ति में कहा गया है कि पद भार ग्रहण करने के दिवस से नियुक्‍तियां प्रभावी होंगी।

उत्तर: 4)B

व्याख्या

पाकिस्तान ने भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर साहिब के पवित्र गुरुद्वारे में साल भर का वीजा मुक्त प्रवेश देने पर सहमति जतायी है।पाकिस्‍तान ने भारतीय पासपोर्ट-धारकों और ओ.सी.आई. कार्ड-धारकों के लिए सप्ताह में सातों दिन वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति देने पर सहमति जतायी है।पूरे वर्ष में, प्रतिदिन 5,000 तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।तीर्थयात्रियों को व्यक्तिगत रूप से या समूहों में और पैदल भी यात्रा करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।यहां पर धार्मिक गलियारे से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए परमिट व्यवस्था का प्रावधान होगा।

करतारपुरसाहिब

  • गुरुद्वारा साहिब, पाकिस्तान के नरोवाल जिले के करतारपुर में स्थित है।
  • यह लाहौर से लगभग 120 कि.मी. उत्तर पूर्व में रावी नदी के किनारे पर स्थित है।
  • प्रथम सिख गुरु (नानक देव) ने यहां एक सिख समुदाय को गठन किया था और 1539 में अपनी मृत्यु तक 18 साल तक वहां रहे थे, जो गुरु नानक जी का अंतिम विश्राम स्थल है।

उत्तरः5)A

व्याख्या

बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने हाल में ‘आर्किड्स ऑफ इंडियाः ए पिक्टोरियल गाइड’ (Orchids of India : A Pictorial Guide) प्रकाशित किया है जिसमें भारत की आर्किड्स (फूल वाला पौधा) प्रजातियों का पूरा खाका है। भारत में आर्किड्स की 1256 प्रजातियां पाई जाती है जिनमें 388 देशज (एंडेमिक)हैं। 388 देशज प्रजातियों में 128 पश्चिमी घाट में है। भारत में आर्किड्स की सर्वाधिक 612 प्रजातियां अरुणाचल प्रदेश में पाई जाती है।इसके पश्चात 560 सिक्किम में पाई जाती है। भारत के 10 भौगोलिक जोन में ऑर्किड्स स्पेशीज के मामले में हिमालय सर्वाधिक समृद्ध है।

भारतीयवनस्पतिसर्वेक्षण

  • इसकी स्थापना वर्ष 1890 में की गई।
  • इसका उद्देश्य देश के पौधों के संसाधनों की खोज एवं आर्थिक गुणों के साथ पौधों की प्रजातियों की पहचान करना था।
  • वर्ष 1954 में सरकार ने इसका पुनर्गठन किया था।

उत्तरः 6)A

व्याख्या

गूगल इंडिया के ‘इंटरनेट साथी’ कार्यक्रम में अब पंजाब और ओडिशा दो अन्‍य राज्‍यों को जोड़ा गया है।’इंटरनेट साथी’ कार्यक्रम 2015 में टाटा ट्रस्ट के साथ एक प्रमुख परियोजना के रूप में लॉन्च किया गया है।’इंटरनेट साथी’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को इंटरनेट का उपयोग करने के लिए सशक्त बनाना है जिसमें अब पंजाब और ओडिशा सहित 20 राज्यों को शामिल किया जाएगा।यह कार्यक्रम बालिका शिक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता और अधिक जैसे मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने को लागू करने में भी मदद करता है।

उत्तरः7)C

व्याख्या

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री ने रोहन बोपन्ना (टेनिस खिलाड़ी) और स्मृति मंधाना (महिला क्रिकेटर) को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।रोहन बोपन्ना ने एशियाई खेल 2018 में टेनिस में पुरुषों की युगल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था।स्मृति मंधाना वर्ष 2018 की ICC महिला खिलाड़ी थीं।अंतर्राष्‍ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के चलते देश से बाहर होने के कारण दोनों को पिछले वर्ष (25 सितंबर, 2018) को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला था।

अर्जुनपुरस्कार

  • अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था।
  • पुरस्कार स्वरूप पाँच लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

उत्तरः 8)C

व्याख्या

जर्मनी की रक्षा मंत्री उर्सुला वॉन डेर लीन (60 वर्षीय) को यूरोपीय आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष चुना गया है।फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संसद में लीन की नियुक्‍ति को 383 मत (आवश्यक 374) द्वारा मंजूरी प्रदान की गई।उसके विपक्ष में 327 मत पड़े और 22 लोगों ने मतदान नहीं किया था।कई MEP की समस्‍याओं को देखते हुए गुट के 28 सदस्य राष्‍ट्रों के प्रमुखों द्वारा पिछले महीने वॉन डेर लीन को ब्रुसेल्स के शीर्ष पद पर प्रथम महिला के रूप में नियुक्‍ति हेतु नामित किया गया था।यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा यूरोपीय आयोग का प्रमुख होता है।आयोग का अध्यक्ष, यूरोपीय संसद के लिए सामूहिक रूप से उत्‍तरदायी, कॉलेज के रूप में निर्दिष्‍ट आयुक्‍तों की एक मंत्रिमंडल का नेतृत्व करता है।

उत्तरः 9)B

व्याख्या

17.07.2017 के रात सदी का दूसरा सबसे बड़ा चंद्रग्रहण दिखाई दिया।149 साल पहले 12 जुलाई 1870 को गुरु पूर्णिमा पर बना था।

चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। इस ज्यामितीय प्रतिबंध के कारण चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है।चंद्रग्रहण का प्रकार एवं अवधि चंद्र आसंधियों के सापेक्ष चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं।

उत्तरः10)A

व्याख्या

विश्‍व अंतर्राष्‍ट्रीय न्याय दिवस (या अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस) विश्‍व स्‍तर पर हर वर्ष 17 जुलाई को अंतर्राष्‍ट्रीय न्याय की सुदृढ़ व्यवस्था को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है।यह दिन (17 – जुलाई) इसलिए चुना गया था क्योंकि यह रोम अधिनियम को अपनाने की वर्षगांठ है, यह वह संधि है जिससे अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक न्यायालय का निर्माण किया था।रोम अधिनियम का समीक्षा सम्मेलन 1 जून 2010 को कंपाला (युगांडा) में आयोजित किया गया था।असेंबली ऑफ स्‍टेट पार्टीज़ ने 17 जुलाई को अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

दो शब्द

आप सभी को मेरे क्लास में हार्दिक स्वागत है| यह क्लास दूसरे किसी भी क्लास से एकदम अलग होगा और इस क्लास का केवल एक ही मकसद है कि आप जितने भी कमजोर क्यों ना होआप अपने मकसद में कामयाब हो सकें| इसलिए केवल गणित ही नहीं बल्कि प्रत्येक विषय में संपूर्णता लाया जा सके यह मेरी कोशिश रहेगी। यहां केवल अगले 7 दिनों का कब क्या-क्या पढ़ाया जाएगा इसका पूर्ण विवरण ही नहीं रहेगा बल्कि साथ में क्लास करने के पहले कुछ तथ्यों को मेरे वीडियो द्वारा आप पहले अपनी तैयारी की शुरुआत कर सकें इसके लिए जरूरत के लिंक यहीं पर आपको मिल जाएगा।

अर्थात मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि लाइव क्लास शुरू होने के पहले आप मेरे वीडियो को देख कर एक प्रस्तुति शुरू कर देते हैं और इस प्रस्तुति के वक्त आपको जो असुविधा हो रही है उसका खुलकर कमेंट बॉक्स में आप लिखते हैं जिससे कि जब लाइव क्लास होता है उस क्लास में आपके दिक्कत को चर्चा करते हुए मैं उसका निदान आपको दे सकूं तभी आपकी तैयारी में संपूर्णता आएगी।

अंकगणित के बेसिक

अगर आपको अंक गणित के सवालों को हल करने में प्रॉब्लम होता है तो पहले आपको सोचना होगा कि आपका प्रॉब्लम किन चीजों से जुड़ा हुआ है: जैसे क्या आपको अंकगणित के क्रियाओं को करने में असुविधा होता है------- जैसे की समीकरण करने में, भिन्न के क्रियाओं को करने मे, दशमलव के गुणा भाग करने में---- आशा करता हूं कि अब आप अंकगणित के क्रियाओं का अर्थ आप समझ चुके होंगे ------ अगर आपको यह प्रॉब्लम है तो सबसे पहले इस प्रॉब्लम से आपको निजात पाना होगा और वह आप बड़े आसानी से मेरे वीडियो और ऑनलाइन लाइव क्लास के सहारे कर पा सकते हैं। अगर आपका अंकगणित के क्रियाओं में कोई प्रॉब्लम नहीं होता है मगर आप किसी सवाल को पढ़कर झट से यह पता नहीं कर पाते हैं कि आपको करना क्या है तो फिर आपको मेरे साथ गणित के कनसेप्ट क्लास की ऑनलाइन क्लास करके इस समस्या से छुटकारा पाना होगा। तो सबसे पहले आपको खुद निश्चित करना है कि आपकी समस्या कहां है? आप में से बहुत कोई ऐसे भी होंगे जिन्हें अंकगणित के क्रियाओं के साथ साथ अंक गणित के प्रश्नों को समझने में दिक्कत होता है और उनके लिए इस तरह के दोनों क्लास को करना जरूरी है।

अन्य बेसिक

अंकगणित के अलावा, बीजगणित, त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति, ज्यामिति एवं डाटा इंटरप्रिटेशन जैसे विषयों का बेसिक भी जानना अत्यंत जरूरी है इस कारण अगर आपको इन बेसिक में भी समस्या हो तो आप लोगों को अन्य बेसिक के क्लास में सादर आमंत्रण है।

आपका क्लास, आपका विषय है और आपका समय

आपको पढ़ना है और मुझे आपको पढ़ाना है इस कारण किस सप्ताह, किस समय कौन सी विषय पढ़ाया जाए यह सारा कुछ आपकी इच्छा पर निर्भर करता है--- - न की मेरे इच्छा पर। अभी तक के सर्वे में यह पाया गया है कि जब इस तरह के फ्री क्लास होते हैं तो केवल 20% से ज्यादा छात्र लाइव क्लास में भाग ले पाते हैं कारण चाहे जो भी हो। इस कारण किसी भी क्लास के लिए मेरा एक ही शर्त है की क्लास करने के लिए कम से कम 100 छात्रों का आग्र्ह होने पर ही मैं उक्त लाइव क्लास कर पाऊंगा। इसके लिए आपको केवल बताना है कि आप मेरे साथ किस विषय पर किस समय क्लास करना चाहते हैं साथ ही साथ इस ऐप के लिंक को आपके व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक ग्रुप और आप की तैयारी कर रहे हैं दोस्तों के बीच शेयर करना होगा जिससे कि क्लास जल्द से जल्द आप कर पाएं। इस तरह का फ्री लाइव क्लास जहां छात्रों के जरूरत के हिसाब से किया जाता है इस बात को शेयर करने में आपको अवश्य कोई हिचक नहीं होगा। इस कारण नीचे एक आग्रह फॉर्म दिया गया है उसे आपको केवल भरना है और यह हर सप्ताह के लिए अलग अलग होगा।

7 से 14 तक का आग्रह रुटीन

मैं आपके साथ संपूर्ण रूप से सहमत हूं कि इस तरीके से आग्रह रूटीन के सहारे क्लास को शुरू करने में 4 से 5 दिन का देरी होगा मगर यह पहले सप्ताह ही होगा और अगले सप्ताह से यह संपूर्ण रूप से व्यवस्थित हो जाएगा। मैं नीचे इस सप्ताह का आग्रह रूटीन का विषय वस्तु दे रहा हूं जिसे देख कर आपको बताना है कि आप कौन सा क्लास करना चाहेंगे और आपका सहूलियत का समय क्या होगा। एक बात को अवश्य याद रखेंगे कि यह ग्रुप क्लास है अतः क्लास का समय वही होगा जो आप के रूप में ज्यादा से ज्यादा लोगों का मांग होगा और क्लास कब होगा यह केवल मेरे शर्त अनुसार आप जैसे 100 छात्र की आग्रह मिलते ही उसके दूसरे ही दिन शुरू होगा जिसका लिंक भी आपको इसी एप में मिलेगा

क्लास के मुद्दे और आपके आग्रह के लिए यहाँ क्लिक करें

आप कौन-कौन से लाईव क्लास करना चाहते हैं इसके लिए यहाँ क्लिक करके फार्म को भरें