rrb grd 23-09-18 shift-3

Spread the love

Railway Group D 23rd September Shift-3

1) दिए गए कथनों व निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़े और चुनें, कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं।
कथनः • सभी पन्ने रत्न हैं। • सभी रत्न चट्टानें हैं।

निष्कर्षः (i) सभी पन्ने चट्टानें हैं। (ii) सभी चट्टानें पन्ना हैं।
(1) कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता

(2) केवल निष्कर्ष (i) अनुसरण करता

(3) केवल निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता

(4) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

Click here for Answer

सभी पन्ने चट्टान है उपरिक्त डायग्राम से पता चलता है।
उत्तर-(2)

Syllogism (न्याय निगमन ) के बेसिक के लिए वीडीयो

2) रहीम ने 15 मिनट की देरी से अपनी यात्रा शुरू की, जिसके कारण अपने गंतव्य पर समय से पहुँचने के लिए उसे 45 km/ h के स्थान पर 54 km/h की गति से कार चलानी पड़ी। इस यात्रा के दौरान तय की गई दूरी ज्ञात करें।
(1) 13.5km (2) 75.5 km
(3) 67.5km (4) 90 km

Click here for Answer

उत्तर-(3)

प्रैक्टिस के सवाल समय और दूरी

A) मोहन 5 किमी/घंटे की गति से घर से कॉलेज जाता है और 12 मिनट देरी से पहुंचता है। यदि वह अपने गति को बढ़ाकर 8 किमी/घंटे की गति से यात्रा करता है तो वह 15 मिनट पहले कालेज पँहुचता है। उसके कॉलेज और उसके घर के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए?

Click for Answer

B) साबरमती एक्सप्रेस रेलगाड़ी 45 kms की दूरी तय करने में 30 मिनट लेती है। यदि अहमदाबाद एक्सप्रेस की गति साबरमती की गति का 75% है, तो उसी दूरी को पूरी करने में उसे कितना समय लगेगा?

Click for Answer

ऐसे सवाल का जवाब हम साधारण बुद्धि से देंगे|
75% = 3/4 सवाल से स्पष्ट है कि साबरमती एक्सप्रेस की गति कम है अतः उसे गंतव्य स्थल पर पहुंचने के लिए ज्यादा समय लगेगा इस कारण हम समय को 4/3 से गुणा कर देंगे।
30X 4/3 = 40 मिनट

C) 2 कारें एक दूसरे से 400 किलोमीटर की दूरी पर हैं। कार A और कार B की गति क्रमश∶ 50 किलोमीटर प्रति घंटा और 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार A 6 पूर्वाह्न शुरू को होती है और कार B 7 पूर्वाह्न शुरू को होती है। वे एक दूसरे से किस समय मिलेंगे?

3) निम्न आकृति में कितने आयत हैं?

Click here for Answer

उत्तर-(1)

4) समस्या आकृति के में दिए गए आकारों में कौन-सी उत्तर आकृति बनती है?

Click here for Answer

उत्तर आकृति ‘C’ बनेगी

5)हाल ही में किस देश ने सऊदी अरब को भारत के शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता के रूप में पीछे छोड़ दिया?
(1) संयुक्त अरब अमीरात (2) कुवैत
(3) इराक(4) ओमान

Click here for Answer

ईराक ने सऊदी अरब को भारत को कच्चा तेल निर्यात करने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।परमाणु हथियारों पर लगातार काम के कारण ईरान पर कई देशों समेत अमेरिका ने भी प्रतिबंध लगा दिया था.इसी कड़ी में भारत ने भी ईरान से तेल की खरीदी लगभग बंद कर दी.अमेरिका, इरान और सऊदी अरब के साथ-साथ भारत तेल की अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए कई दूसरे तेल उत्पादक देशों पर भी निर्भर है. जैसे नाइजीरिया भी भारत को क्रूड ऑइल की आपूर्ति कर रहा है.

6)एक त्रिभुज का आधार उस त्रिभुज से तिहाई क्षेत्रफल वाले समानांतर चतुर्भुज के आधार का नौवां हिस्सा है। त्रिभुज और समानांतर चतुर्भुज की ऊँचाईयों का अनुपात होगाः
(1) 56:1 (2) 53:2
(3) 53 :1 (4) 54:1

Click here for Answer

माना त्रिभुज का क्षेत्रफल = a
समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल =a/3
माना त्रिभुज का आधार=b
प्रश्न से समानंतर चतुर्भुज का आधार=b/9
पुनः प्रश्न से
1/3 त्रिभुज a का क्षेत्रफल = समानांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल
या,

7) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सत्यपाल मलिक को ……… के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।
(1) झारखंड (2) छत्तीसगढ़
(3) बिहार (4) ओडिशा

Click here for Answer

सत्यपाल मलिक ने 20 अगस्त 2020 को मेघालय के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लिया और अभी मेघालय के राज्यपाल के रुप में कार्यरत हैं।

8) यदि P का अर्थ +, का अर्थ x, R का अर्थ + और s का अर्थ – है, तो 8Q24P6R10S5 का मान क्या है?
(1) 42 (2) 37
(3) 55 (4) 30

Click here for Answer

9)

(1) B (2) C
(3) A (4) D

Click here for Answer

T V L ये तीनों अक्षर दो रेखाओं द्वारा बना है जबकि M अक्षर चार रेखाओं से बना है। अतः उत्तर (4) होगा

10) माधुरी रमानी की बहन है। माधुरी के पिता की बहन का रमानी से क्या संबंध है? (
1) दादी/नानी (2) चाची/बुआ
(3) बहन (4) पोती/नवासी

Click here for Answer


उत्तर चाची/बुआ

11) निम्नलिखित में से बल की इकाई क्या है?
(1) जूल (2) वाट
(3) पास्कल (4) न्यूटन

Click here for Answer

बल का S.I मात्रक न्यूटन है। इसका CGS मात्रक डाइन होता है।

उत्तर (4) Newton

(12) धातु के तार का प्रतिरोध होता है:
(1) इसकी लम्बाई और अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के गुणनफल के समानुपाती
(2) इसकी लम्बाई और अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के गुणनफल के व्युत्क्रमानुपाती
(3) इसकी लम्बाई के व्युत्क्रमानुपाती और अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के समानुपाती
(4) इसकी लंबाई के समानुपाती और अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के व्युत्क्रमानुपाती

Click here for Answer

धातु के तार का प्रतिरोध इसकी लम्बाई के समानुपाती और अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
अर्थात तार जितना लंबा होगा उसका प्रतिरोध उतना ही बढ़ेगा एवं तार जितना मोटा होगा तो तार का प्रतिरोध उतना ही कम होगा

उत्तर -(4)

13) . ……. को विद्युत परिपथ में समानांतर जोड़ा जाता है।
(1) वोल्टमीटर (2) गैल्वोनोमीटर
(3) फ्यूज (4) एमीटर

Click here for Answer

वोल्टमीटर को विद्युत परिपथ मेंसमानांतर जोड़ा जाता है। यह एक मापन यंत्र है जो किसी परिपथ के किन्हीं दो बिन्दुओं के बीच विभावन्तर को मापने के लिए प्रयुक्त होती है। हँस आरेस्टड ने वोल्टमीटर का आविष्कार किया।

उत्तर -(1)

14) मानिए कि पेन का मूल्य ₹ 10 से बढ़कर ₹ 15 हो गया है। इसकी मूल लागत के साथ नए मूल्य का अनुपात क्या है?
(1) 5:4 (2) 3:2
(3) 2:3 (4) 4:5 15.

Click here for Answer

उत्तर -(3)

15) 3 पुरुष और 5 लड़के किसी कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 6 पुरुष और 7 लड़के उसी कार्य को 9 दिनों में पूरा कर सकते हैं। लड़कों द्वारा किए गए कार्य और पुरुषों द्वारा किए गए कार्य के बीच संबंध ज्ञात करें।
(1) 4 लड़कों का कार्य 3 पुरुषों के कार्य के बराबर है।
(2) 7 लड़कों का कार्य 3 पुरुषों के कार्य के बराबर है।
(3) 3 लड़कों का कार्य 4 पुरुषों के कार्य के बराबर है।
(4) 6 लड़कों का कार्य 2 पुरुषों के कार्य के बराबर है।

Click here for Answer

माना 1 पुरुष और एक लड़के की कार्यक्षमता क्रमशः x और y है,
प्रश्नानुसार, (3x + 5y) × 15 = (6x + 7y) × 9
⇒ 45x + 75y = 54x + 63y
⇒ 54x – 45x = 75y – 63y
⇒ 9x = 12y ⇒ x : y = 4 : 3 —-(i) अर्थात लड़का : पुरुष = 4 : 3
या 4 लड़्का = 3 पुरुष
उत्तर -(1)

16)दी गई संख्यात्मक समानता के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
4: 16:: 7:?
(1) 50 (2) 52(3) 28 (4) 68

Click here for Answer

4:16 :: 7 : ?
उपरोक्त अनुपात समानुपात के सवाल को इस तरह समझे की संख्या 4 : 16 अर्थात संख्या 4 चार गुनी होकर 16 हो जाती है। तो उसी रिश्ते को निभाते हुए संख्या 7 भी चार गुनी हो जाएगी अर्थात। 4X7 = 28
उत्तर -(3)

17) सलमान रुश्दी के निम्नलिखित उपन्यासों में से कौन सा 2017 में प्रकाशित हुआ था?
(1) दी सेलआउट (2) दी सैटेनिक वर्सेज
(3) मिडनाइट चिल्डन(4) दी गोल्डन हाउस

Click here for Answer

सही उत्तर विकल्प 2 अर्थात् द गोल्डन हाउस है। गोल्डन हाउस सलमान रुश्दी का उपन्यास है जो 2017 में जारी हुआ था। यह सलमान रुश्दी का 13वां उपन्यास है और यह उस समय से शुरू होता है जब बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे।यह पुस्तक रैंडम हाउस पब्लिकेशनद्वारा प्रकाशित हुई।

मिडनाइट्स चिल्ड्रन – सलमान रुश्दी – 2012
द सेलआउट – पॉल बीटी द सैटेनिक वर्सेज – सलमान रुश्दी – 1988
होम: विंटेज मिनिस और दो साल ओ हस्त माह ओ बिस्ट ओ हस्त शाब 2017 में सलमान रुश्दी के अन्य उपन्यास हैं।

18) एक एक्सप्रेस ट्रेन 144km/hr की रफ्तार से चलती है। 15 मिनट में ट्रेन द्वारा तय की गई दूरी की गणना करें।
(1) 33 km (2) 36 km
(3) 35km (4) 32 km

Click here for Answer

इस सवाल का हल हम साधारण बुद्धि से करेंगे| 144km/hr अर्थात 144 किलोमीटर प्रति घंटा का स्पीड का मतलब होता है की ट्रेन 1 घंटे में 144 किलोमीटर जा रही है और पूछा गया है की ट्रेन 15 मिनट में कितनी दूरी तय करेगी| अब 15 मिनट एक घंटा अर्थात 60 मिनट का 1/4 होता है इसलिए हम 1 घंटे में चली गई दूरी अर्थात 144 किलोमीटर को 4 से भाग और जवाब स्वरूप हमें 36 किलोमीटर मिलेगा|

19) पाकिस्तान की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(1) सईदा ताहिरा सफदर (2) जमीला खान
(3) फोजिया अहमद(4) नाबेला हुसैन

Click here for Answer

पाकिस्तान की High Court की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में सईदा ताहिरा सफदर को नियुक्त किया गया। ये बलूचिस्तान प्रान्त के हाइकोर्ट की चीफ जस्टिस रही
पाकिस्‍तान में ऐसा पहली बार होगा जब चीफ जस्टिस कोई महिला बनेगी. पाकिस्‍तान के निवर्तमान चीफ जस्टिस मुशीर आलम ने जस्टिस आयशा मलिक को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश की है. मुशीर आलम इसी महीने 17 तारीख को रिटायर हो रहे हैं. चीफ जस्टिस की सिफारिश पर पाकिस्तान की न्यायिक समिति ने आयशा मलिक के पदोन्नत पर मुहर भी लगा दी है. अब आयशा मलिक पाकिस्‍तान सुप्रीम कोर्ट की पहली जस्टिस बनेंगी. आयशा ना केवल सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनेंगी बल्कि निकट भविष्‍य में वह पहली महिला मुख्‍य न्‍यायधीश भी बन सकती हैं

20) निम्नलिखित में से किसने 2017 में विश्व बिलियर्ड्स चौंपियनशिप खिताब जीता?
(1) सौरव कोठारी (2) गीत सेठी
(3) माइकल फेरेरा(4) पंकज आडवाणी

Click here for Answer

2017 की विश्व बिलियर्डस चैम्पियनशिप पंकज अडवाणी ने जीती।
2018:विश्व बिलियर्डस चैंपियनशिप 2018 का खिताब सौरव कोठारी ने जीता। इस चैंपियनशिपका आयोजन हर वर्ष किया जाता है

2019: भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी स्थानीय खिलाड़ी थवे ओ को हराकर आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।इस चैंपियनशिप का आयोजन हर वर्ष किया जाता है
पंकज आडवाणी ने जीता विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का खिताब, 22वीं बार बने वर्ल्ड चैंपियन
पंकज आडवाणी ने ईरान के आमिर सरखोश को 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप खिताब जीता।

21)

Click here for Answer

A— AET
B— AUB
C— AGB
D—ACB
B C एवं D में A और B दोनों अक्षर वर्तमान है जबकि A में केवल A है; इसकारण विषम A है

22) निम्न में से कौन अध्रुवीय सहसंयोजी बंधन प्रदर्शित करता है:
(1) जल के अणु
(2) क्लोरीन के अणु
(3) अमोनिया के अणु
(4) सल्फ्यूरिक अम्ल

Click here for Answer

क्लोरीन के अणु अध्रवीय सहसंयोजी बंधन प्रदर्शित करते हैं। अध्रुवीय सहसंयोजी बंधन समान परमाणुओं के बीच होता है, इसमें समान परमाणु अपने इलेक्ट्रॉनों को साझा करते हैं। जैसे Cl2. O2. . F2.. N2..आदि।
अतः जल, अमोनिया एवं सल्फ्यूरिक जो यौगिक हैं अध्रुविय सहसंयोजी बंधन Non Polar Covalent Bond नहीं होते हैं।
अतः उत्तर होगा (2)

23) जब MN रेखा पर दर्पण रखी जाती है तो निम्न आकृति के लिए दर्पण प्रतिबिम्ब चुनें

Click here for Answer

दर्पण का सही प्रतिबिम्ब (2) A होगा

24) निम्न चार्ट के अनुसार किस महीने सबसे ज्यादा स्कू का उत्पादन हुआ?

Click here for Answer

निम्न चार्ट के अनुसार, मई महीने में सबसे ज्यादा स्क्रू (350,000) का उत्पादन हुआ।

25) एक आर्गेनिक गारमेंट स्टोर, ऑनलाइन स्टोर के रूप में खुद को परिवर्तित करना चाहता है। वह इस पहल के लिए ₹ 1,00,000 की पूँजी आवाटत करता है। आईटी फर्म के साथ चर्चा के बाद, वे ₹ 50,000 इसकी शुरुआती लागत के रूप में व्यय करते हैं, इसके बाद ऑनलाइन स्टोर के विकास की लागत के 6% पर 6 महीने तक अतिरिक्त सहायता मिलती है। वेबसाइट विकास गतिविधि से कंपनी प्रारंभिक पूँजी का कितने प्रतिशत बचाती है?
(1) 22% (2) 30%
(3) 32% (4) 18%

Click here for Answer

इस सवाल को ध्यान से पड़ेंगे तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि शुरुआत दौर में ₹50000 लगाए गए और आईटी कंपनी की सहायता से प्रति महीने 6% की अतिरिक्त सहायता 6 महीने तक हुई अर्थात 6 महीने में कुल बचत 36% हुआ और यह प्रारंभिक लाभ ₹50000 के ऊपर हुआ अर्थात 50000 का 36% = 50000X36/100 = 18,000/- रुपए हुआ|
चुकी कंपनी का पूजी ₹100000 था जिसमें ₹18000 की बचत हुई तो हम कर सकते हैं की बचत 18% हुई जो इस प्रकार है
18000X100/100000=18%
उत्तर (4) 18%

26 से 50 का लिंक